PM Awas Yojana: निगम ने की बुलडोजर कार्रवाई, हितग्राही PM आवास के लिए भटने मजबूर

PM Awas Yojana: बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा कई लोगों को अभी तक नहीं मिल पाया है। यही कारण है कि सभी जगह इसे लेकर लोग आए दिन आवेदन देते रहते हैं। कई लोग तो ऐसे हैं जिनका अभी तक इस सूची में नाम ही नहीं आया जबकि वे पात्र हैं। कुछ के नाम आ गए तो उन्हें अभी तक राशि नहीं मिल पाई। कुछ ऐसे हैं जिनके खातों में राशि तो आई लेकिन पूरी नहीं। इसलिए इन लोगों के आवास आज तक नहीं बन सके।

ऐसे ही एक मामला नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 64 बिरकोना से सामने आ रही है। जहा के रहवासियों ने बताया कि वे लोग विगत कई वर्षों से हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास रह रहे है। जिसे नगर निगम द्वारा तोड़ दिया गया है जिसकी किसी भी प्रकार की मुआवजा राशि या आवास सुविधा प्रदान नही किया गया है। जिनका पूरा परिवार बेघर हो गया है। ये लोग अपनी आशियाना बनाने के लिए आवास की मांग कर रहे हैं।

आवास की मांग एक जटिल कारक है जो कई चीजों से प्रभावित होता है. भारत में आवास की मांग बहुत बड़ी है, और यह एक बढ़ती हुई समस्या है. भारत सरकार ने आवास की कमी को दूर करने के लिए कई कदम उठाए हैं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button