Nurses Day: सिम्स ऑडिटोरियम में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस

Nurses Day: बिलासपुर। ज्यादातर लोग डॉक्टर्स को तो बहुत महत्व देते हैं लेकिन नर्स की उतनी ज्यादा कदर नहीं करते। लेकिन किसी भी मरीज को ठीक करने में जितना योगदान एक डॉक्टर का होता है, नर्स की भी उतनी ही मेहनत होती है। नर्स न केवल मरीज की देखभाल करती है बल्कि मरीज का मनोबल भी बढ़ाती है। जिसकी आज 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बिलासपुर के सिम्स अस्पताल के आडिटोरियम में अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। इस पर नर्स दीदियों ने कहा कि नर्स न केवल डॉक्टर के साथ खड़े होकर मरीजों का उपचार करती हैं। बल्कि सेवाभाव से समर्पित होकर हमेशा मरीज का मनोबल बढ़ाती हैं।किसी मरीज को ठीक करने में जितना योगदान किसी डॉक्टर का होता है उतना ही सिस्टर दीदी का भी होता है।

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस हर साल 12 मई को मनाया जाता है। यह दिन आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य नर्सों के समर्पण, सेवा और मानवता के प्रति उनके योगदान को सम्मान देना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button