Naxal News: माओवादियों ने की कांग्रेस नेता की हत्या, कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट

Naxal News: बीजापुर। माओवादियों की ओर से शांति वार्ता के लिए छह माह के युद्ध विराम की घोषणा की गई थी। इस दौरान रविवार की रात को उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर में कांग्रेस नेता और मारूडबाका सोसायटी संचालक नागा भंडारी पिता उर्रा भण्डारी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है। नागा मारूडबाका गांव का ही रहने वाला था, पर माओवादियों के डर से कई वर्षों से उसूर में रह रहा था। अब से सात महीने पहले माओवादियों नागा के भाई तिरुपति भंडारी की भी हत्या की थी।

नागा भंडारी रविवार को सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने लिंगापुर गये हुए थे। देर रात करीबन 11.30 बजे पांच से सात की संख्या में सादे कपड़ों में माओवादी गांव पहुंचे और नागा की हत्या कर फरार हो गए। सूचना पर सोमवार की सुबह पुलिस पार्टी मौके के लिए रवाना हो गई है। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर माओवादियों को जवानों ने घेर लिया है। घबराए हुए माओवादी बार-बार सीजफायर की बात कह रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आईआईडी लगाकर जवानों को निशाना भी बनाया था। अब बीजापुर में सोसायटी संचालक की हत्या कर दी।

माओवादी बार-बार अपनी बातों से पलट रहे हैं, सुरक्षाबलों का दबाव बढ़ने पर सीजफायर की बात कहते हैं, तो कभी हमला बोल देते हैं। इन घटनाओं के बाद से सुरक्षाबल अलर्ट पर है। हाल में सुरक्षाबलों ने एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी को मार गिराया था। इसके बाद से वो और विचलित हो गए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button