पुलिस विभाग की नदारदी, समाधान शिविर में उठे सवाल

तखतपुर जनपद के ग्राम पंचायत बीजा में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। लेकिन इस पूरे शिविर में एक महत्वपूर्ण विभाग, पुलिस विभाग की गैरमौजूदगी ने सवाल खड़े कर दिए।

शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और राजस्व विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए थे, जहां अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याएं सुनीं। हालांकि, पुलिस विभाग का कोई स्टॉल नहीं था, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई। खासकर जब अधिकतर शिकायतें अवैध शराब और जुए से संबंधित थीं।

ग्राम पंचायत बीजा की महिलाओं ने शिविर में जाकर गांव में फैल रही अवैध शराब और जुए के अड्डों की शिकायतें कीं, लेकिन पुलिस का कोई प्रतिनिधि नहीं था। तखतपुर के एसडीएम शिव कुमार कवर ने इस पर कहा कि पुलिस विभाग को स्टाल लगाना चाहिए था, और यह लापरवाही पुलिस की गंभीर अनदेखी को दर्शाती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई