Political News: पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के घर बीजेपी का हल्लाबोल, कहा- पाकिस्तान के समर्थन में आप पार्टी

Political News: नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा के बीच पानी के बंटवारे को लेकर दिल्ली की सियासत गरमा गई है। आज भाजपा नेता तख्तियां लेकर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी दिल्ली के चुनाव में मिली हार का बदला ले रहे हैं। लेकिन, दिल्ली की जनता से यह बदला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के हक का पानी रोक रहे हैं। पंजाब सरकार दिल्ली के लोगों को प्यासा मारने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आप (अरविंद केजरीवाल) जिस तरह के कदम उठा रहे हैं, उससे लगता है कि आप पाकिस्तान के समर्थन में जाकर खड़े हो गए हैं।





