पंजाब और हरियाणा के बीच पानी विवाद: पंजाब ने हरियाणा को पानी देने से किया इंकार

चंडीगढ़, 5 मई, 2025

पंजाब और हरियाणा के बीच भाखड़ा बांध के पानी के बंटवारे को लेकर विवाद गहरा गया है। पंजाब सरकार ने हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने से साफ इनकार कर दिया है। पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र इसी मुद्दे पर बुलाया गया है, जो सोमवार सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस सत्र में पंजाब सरकार के द्वारा हरियाणा को पानी देने का विरोध किया जा सकता है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस विवाद को खारिज करते हुए कहा कि आंकड़े पंजाब के पक्ष में हैं। हरियाणा का कहना है कि पहले उन्हें ज्यादा पानी मिलता था, लेकिन अब पंजाब ने अपनी सिंचाई प्रणाली में सुधार किया है और अब अतिरिक्त पानी उपलब्ध नहीं है। मुख्यमंत्री मान ने कहा, “हम पहले 21 प्रतिशत पानी का उपयोग करते थे, अब हम 60 प्रतिशत तक पानी का सही उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में अतिरिक्त पानी हरियाणा को नहीं दिया जाएगा।”

हरियाणा की मांग पर पंजाब ने कहा कि 4000 क्यूसेक पानी उन्हें दिया जा रहा है, लेकिन 8500 क्यूसेक की मांग नाजायज है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खटटर ने भी मामले में हस्तक्षेप किया है, और यह मुद्दा अब केंद्र सरकार की नजर में भी है।

पंजाब के विशेष सत्र पर सबकी निगाहें हैं। माना जा रहा है कि इस सत्र के जरिए पंजाब सरकार अपने रुख को और स्पष्ट कर सकती है और बहुमत से हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने का विरोध कर सकती है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button