Corporation’s action: दुकान आबंटन के लिए चक्कर काट रहे व्यवसायी, निगम ने वादा कर चलाया था बुलडोजर

Corporation’s action: बिलासपुर। 87 दुकानों पर चला निगम का बुलडोजर व्यवसाई नए कॉम्प्लेक्स के आबंटन को लेकर लगातार जिला एव निगम प्रशासन के अधिकारियो के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उन्हें दुकान की जगह केवल आश्वाशन ही मिला है। इसे लेकर व्यवसायों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। जिसको लेकर इमलीपारा व्यवसायिक संघ ने ग्रैंड न्यूज के समक्ष अपनी समस्या बताई, जिस पर उन्होने कहा कि उन लोग 13 महीने से बिना दुकान के चल रहे हैं।

इनकी दुकान 15 मई को टूटी है, प्रशासन द्वारा 8 महीने का कमिटमेंट किया गया था कि आठ महीने में इनको दुकान बनाकर दिया जाएगा रोड़ चौड़ीकरण हो चुकीं हैं। दुकानें भी बनकर तैयार हो चुका है। अलाटमेंट नही हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि 87 दुकानें तोड़ी गई थी। जिस पर 65 दुकानें बनकर तैयार हो गई है।जिसकी अलार्टमेंट के लिए 50 से 60 निगम आयुक्त और दो से तीन बार कलेक्टर के पास आ चुके है। पर हमारी समस्या का समाधान प्रशासन के द्वारा नही किया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button