Political news: BJP नेता की गुंडागर्दी, घर में घुसकर की मारपीट, महिलाओं से किया दुर्व्यवहार

Political news: बिलासपुर। बिलासपुर से भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता की दबंगई और गुंडागर्दी का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री नवीन मसीह पर आरोप है कि उन्होंने एक घर में घुसकर न सिर्फ मारपीट की, बल्कि महिलाओं से भी बदसलूकी की। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अब पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
पूरा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है, जहां बीजेपी नेता नवीन मसीह ने राकेश मसीह नाम के एक बुजुर्ग दंपत्ति के घर में घुसकर जमकर मारपीट और गाली-गलौच की। महिलाओं ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नवीन मसीह साफ तौर पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं।
नवीन मसीह खुद को नेता बताकर इलाके में दबंगई करता है और विरोध करने पर वह लोगों के साथ मारपीट और धमकी देता है। अब इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस मामले में बड़ा सवाल पुलिस की कार्रवाई को लेकर उठ रहा है। जब पीड़ित महिलाएं शिकायत करने तारबहार थाने पहुंचीं, तो उल्टा उन्हीं के खिलाफ 4 लोगों के खिलाफ नामजत एफआईआर दर्ज कर दी गई।
लेकिन जैसे ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और मीडिया ने इसे प्रमुखता से दिखाया, तब जाकर पुलिस हरकत में आई और बीजेपी नेता नवीन मसीह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा विवाद एक जमीन को लेकर हुआ है, लेकिन सवाल ये भी उठ रहे हैं कि बीजेपी नेता की गुंडागर्दी कोई नई बात नहीं है इससे पहले भी उन पर दबंगई और बदसलूकी के आरोप लगते रहे हैं।





