वक्फ संशोधन अधिनियम मुस्लिम समाज के हित में: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 मुस्लिम समाज के गरीब और पिछड़े लोगों के लिए फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि यह नया कानून सभी मुस्लिमों के हित में है और इसे लाने से पहले समाज के जानकारों और विशेषज्ञों से सलाह ली गई है।

मुख्यमंत्री रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित व्याख्यान माला में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन वक्फ सुधार जनजागरण अभियान समिति द्वारा किया गया था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लगातार जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे धारा 370 हटाना और ट्रिपल तलाक खत्म करना समाज के हित में था, वैसे ही अब वक्फ कानून में सुधार किया गया है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि 2013 में यूपीए सरकार ने जो संशोधन किए थे, उनसे कई परेशानियां पैदा हुई थीं। अब नए कानून से उन समस्याओं को दूर किया गया है और कोशिश की गई है कि वक्फ की संपत्ति का सही उपयोग हो और असली जरूरतमंदों तक फायदा पहुंचे।

कैबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कहा कि वक्फ कानून को लेकर जो गलत जानकारी फैलाई जा रही है, उससे बचना चाहिए। सरकार लोगों को सही जानकारी देने के लिए पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाएगी।

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा, धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमेन डॉ. सलीम राज और मुस्लिम समाज के कई बुद्धिजीवी शामिल हुए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई