Storm’s fury: रायपुर में तूफान का कहर, नमस्ते चौक का शेड गिरा, कई लोगों के घायल होने की आशंका

Storm’s fury: रायपुर। राजधानी में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। गुरुवार दोपहर बाद शहर में अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और फिर बारिश ने दस्तक दे दी। इस बदले हुए मौसम ने रायपुरवासियों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत दी है। लोगों को जहां तेज धूप और उमस से परेशान होना पड़ रहा था, वहीं अब बारिश की बौछारों और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही है। आज के आंधी तूफान में कई जगह हादसे हुए है। नमस्ते चौक का शेड उखड़ गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। यहां तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पड़ने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा है। लेकिन पिछले दो दिनों से यहां मौसम सुहावना बना हुआ है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई