Pahalgam attack: शुभम द्विवेदी की पत्नी की मांग, पति को मिले शहीद का दर्जा

नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आज राहुल गांधी ने कानपुर में रहने वाले मृतक शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की। राहुल गांधी अमेठी से कानपुर पहुंचे और शुभम द्विवेदी के घर गए। वहां उन्होंने शुभम को श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद उनके परिवार के सदस्यों से बात की।
इस दौरान मृतक शुभम की पत्नी ने राहुल गांधी को देखते ही रोने लगी। इस पर राहुल ने उन्हें गले लगा लिया और सांत्वना दी। शुभम के पिता भी राहुल को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए। ऐशन्या ने राहुल को पहलगाम में हुई घटना के बारे में सब कुछ बताया।
जिसके बाद ऐशन्या ने एनआई से बातचीत करते हुए कहा कि “हमारी एक ही मांग है और यह हमने राहुल गांधी से भी कहा है कि शुभम को ‘शहीद’ का दर्जा दिया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि वह इस मुद्दे को आगे ले जाएंगे और इसके लिए पीएम को पत्र लिखेंगे।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 23 अप्रैल को कानपुर पहुंचे थे और द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों को सजा दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।





