Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Short Circuit: रजिस्ट्री कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप,बड़ी दुर्घटना टली

Short Circuit: बिलासपुर। बिलासपुर शहर के रजिस्ट्री कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कार्यालय परिसर में स्थित बिजली के खंभे से अचानक चिंगारियां निकलने लगीं। कुछ ही क्षणों में चिंगारियां बढ़कर आग की लपटों में बदल गईं। इस अप्रत्याशित घटना से वहां उपस्थित कर्मचारी और नागरिकों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। आग लगते ही वहां कार्यरत कर्मचारियों ने तत्परता का परिचय देते हुए तत्काल अग्निशामक यंत्र का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

कर्मचारियों के सक्रिय प्रयासों और वहां मौजूद नागरिकों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया गया होता, तो रजिस्ट्री कार्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेजों और भवन को भारी नुकसान हो सकता था।

इस घटना ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि घटना के दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों को बार-बार फोन करने के बावजूद किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। स्थानीय नागरिकों ने इस लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि बिजली विभाग की ओर से तुरंत प्रतिक्रिया मिलती तो स्थिति को और भी जल्दी नियंत्रित किया जा सकता था।

गनीमत रही कि कर्मचारियों की सतर्कता और आग बुझाने के उपकरणों की उपलब्धता के चलते आग ने विकराल रूप नहीं लिया। फिलहाल, आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और स्थिति सामान्य है। इस घटना ने रजिस्ट्री कार्यालय और अन्य सरकारी संस्थानों में सुरक्षा उपायों की पुनः समीक्षा करने की आवश्यकता को उजागर कर दिया है। नागरिकों ने मांग की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए बिजली व्यवस्था की नियमित जांच और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत किया जाए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई