पानी पीने के बहाने घर में घुसकर, युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थानाक्षेत्र अंतर्गत एक किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस घटना की जानकारी देते हुए SSP शशिमोहन सिंह ने बताया कि, कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थीया ने थाने में मामला दर्ज कराया है । उन्हेंने बताया कि, वो कुनकुरी एक मोहल्ले में किराए के मकान में रह कर पढ़ाई करती है। शुक्रवार की देर शाम 08.30 बजे वह अपने किराए के मकान के बाहर टहल रही थी, तभी बगल के कमरे के सामने एक लड़का खड़ा था, जो प्राथिया को देखकर उसकी तरफ आने लगा। इस दौरान पीड़िता अपने किराए के रुम के अंदर चली गई। उसी दौरान वह आरोपी ने प्रार्थिया के किराए के रुम के बाहर आया और प्रार्थिया से पीने के लिए पानी मांगा, प्रार्थिया द्वारा उक्त लड़के को पानी की बॉटल में पानी पीने के लिए दिया गया। इसके बाद उक्त आरोपी ने पानी की बोतल को रुम के अंदर फेंककर जबरन पीड़िता के रुम में घुस गया और दरवाजा को बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और पीड़िता को धमकी देकर वहां से फरार हो गया।

इस घटना के बाद से पीड़िता ने अपनी सहेली को पूरी वारदात के बारे में बताया और थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज होते ही अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की पांच टीम बनाई गई, जो कुनकुरी के सभी 15 वार्डो में लगी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही थी। इसी दौरान पुलिस के हाथ, पीड़िता क बताए हुलिए से मिलते जुलते संदेही का एक सीसीटीव्ही फुटेज मिला इसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिरी तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान एक मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि, उक्त हुलिए से मिलता-जुलता एक व्यक्ति आदर्श नगर कुनकुरी में है। जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही आरोपी को आदर्श नगर कुनकुरी से हिरासत में लेकर, पीड़िता से पहचान की कार्यवाही कराई गई। पीड़िता के द्वारा संदेही आरोपी को पहचान लिया गया। संदेही आरोपी की पहचान अंकित खाखा के रूप में हुई। कुनकुरी पुलिस ने आरोपी अंकित खाखा उम्र 30 के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई