Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

हिटमैन रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए नया रिकॉर्ड किया स्थापित

नई दिल्ली,
आईपीएल 2025 का रोमांचक सीजन जारी है और बुधवार की रात एक बार फिर हिटमैन रोहित शर्मा का जलवा देखने को मिला। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में रोहित ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैदान पर धमाल मचा दिया। इस मैच में रोहित शर्मा ने तीन शानदार छक्के लगाकर मुंबई इंडियंस के लिए टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना लिया।

रोहित शर्मा ने तोड़े रिकॉर्ड्स
रोहित शर्मा ने अब तक आईपीएल में 298 छक्के जड़े हैं, जिसमें से 244 छक्के उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए लगाए। इसके अलावा, उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए 51 छक्के और चैंपियंस लीग में मुंबई के लिए खेलते हुए 16 छक्के लगाए थे।

इस मैच के साथ ही रोहित ने कायरन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया है। पोलार्ड ने 193 पारियों में 258 छक्के लगाए थे, जबकि रोहित ने केवल 225 पारियों में यह आंकड़ा छू लिया।

रोहित ने 12000 रन का भी किया आंकड़ा पार
रोहित शर्मा ने इस पारी में केवल छक्के ही नहीं लगाए, बल्कि उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 12000 रन भी पूरे किए। वह विराट कोहली के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने इस ऐतिहासिक माइलस्टोन को छुआ।

रोहित शर्मा की इस शानदार पारी में उन्होंने 46 गेंदों पर 70 रन बनाए, जिसमें कई शानदार शॉट्स और छक्के शामिल थे। इस प्रदर्शन के साथ एक बार फिर यह साबित हो गया कि क्यों उन्हें हिटमैन कहा जाता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई