तखतपुर: खेत की फेंसिंग में फंसी मिली अज्ञात युवक की लाश, हादसे की आशंका

तखतपुर क्षेत्र के गिरधौना गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के पास एक खेत की फेंसिंग में एक अज्ञात युवक की लाश फंसी हुई मिली। यह घटना कोड़पुरी मार्ग की है, जहां सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह शव कोटवार संतोष दास मानिकपुरी के खेत में लगे तार की फेंसिंग में फंसा हुआ था। शव के पास ही एक लाल रंग की दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल भी पड़ी मिली। शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच रही होगी।

जिस तरह से शव फेंसिंग में फंसा मिला और मोटरसाइकिल पास में गिरी हुई थी, उससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक का एक्सीडेंट हुआ होगा। संभव है कि वह रात में बाइक चलाते समय अनियंत्रित हो गया या किसी वाहन से टकरा गया हो, जिससे वह सड़क किनारे खेत की फेंसिंग में जा घुसा और गंभीर रूप से घायल हो गया हो। रात में अंधेरा होने के कारण समय पर मदद नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई होगी।

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। असली वजह पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई