Raipur और Mahasamund में CGPSC घोटाले को लेकर CBI की बड़ी कार्रवाई

Raipur: Chhattisgarh Public Service Commission (CGPSC) घोटाले की जांच के तहत Central Bureau of Investigation (CBI) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। CBI की टीम ने Raipur और Mahasamund में एक साथ पांच अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की, जहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और डिजिटल सबूत ज़ब्त किए गए हैं।

CBI ने Raipur के Phool Chowk स्थित एक private hotel, Civil Lines इलाके के एक coaching center, और Mahasamund में एक सरकारी डॉक्टर के घर पर छापा मारा। इसके अलावा Abhyaranya Guest House और एक अन्य स्थान पर भी कार्रवाई की गई।

यह छापेमारी CGPSC भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर की गई है। अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज़ और तकनीकी साक्ष्य ज़ब्त किए गए हैं, जिनकी फिलहाल जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

मामला 2019 से 2022 तक CGPSC द्वारा की गई भर्तियों में अनियमितताओं से जुड़ा है। इस मामले में Economic Offences Wing (EOW) और Arjunda Police ने भ्रष्टाचार और गड़बड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।

वर्ष 2020 में 175 पद और 2021 में 171 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।

13 फरवरी 2022 को Preliminary Exam हुआ, जिसमें 2,565 उम्मीदवार पास हुए।

26 से 29 मई 2022 के बीच Mains Exam आयोजित हुई, जिसमें 509 उम्मीदवार सफल रहे।

11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की गई।

आरोप है कि पूर्व चेयरमैन Sonwani ने अपने रिश्तेदारों, राजनीतिक नेताओं और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों को गलत तरीके से नौकरी दिलवाई।

Tags: रायपुर में CBI की छापेमारी | CGPSC घोटाले में CBI कार्रवाई | महासमुंद में सरकारी डॉक्टर के घर छापा | CBI ने जब्त किए तकनीकी साक्ष्य | CGPSC भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई