मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले – पूरे छत्तीसगढ़ में सूपड़ा साफ हो गया है

रायपुर। दुर्ग जिले में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब खुद के हालात देखने की जरूरत है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा – “ये लोग कुछ भी कर लें, इनका छत्तीसगढ़ से सूपड़ा साफ हो गया है। हर चुनाव में बुरी तरह हार चुके हैं। पहले अपना घर-परिवार संभाल लें, फिर दूसरों की बात करें।”

संविधान पर कांग्रेस की नीयत पर सवाल

मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस द्वारा संविधान को लेकर लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो पार्टी इमरजेंसी लगाकर लाखों लोगों को जेल में ठूंस चुकी है, वो आज संविधान की बात कर रही है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए संविधान से कई बार छेड़छाड़ की है, गलत तरीके से संशोधन किया है। ऐसे में उनके मुंह से संविधान की बात शोभा नहीं देती।”

बाबा साहेब को किया नमन, जय भीम पदयात्रा में हुए शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है। इसी उपलक्ष्य में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ‘जय भीम पदयात्रा’ का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा में वे स्वयं भी युवाओं के साथ शामिल हुए और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री ने सभी छत्तीसगढ़वासियों को अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान ही भारत के लोकतंत्र की मजबूत नींव है, जो हमें गरिमापूर्ण और स्वतंत्र जीवन जीने का अधिकार देता है।”

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई