मैरी कॉम और उनके पति के बीच तलाक की अफवाहें, क्या खत्म हो रहा है उनका 20 साल पुराना विवाह?

भारत की महान बॉक्सर मैरी कॉम का निजी जीवन अब मुश्किलों का सामना कर रहा है, और अब एक नई रिपोर्ट में ऐसी खबर सामने आई है जो आपको हिलाकर रख सकती है। सूत्रों के मुताबिक, मैरी कॉम और उनके पति ओनलर के बीच तलाक की अफवाहें सामने आई हैं। दोनों ने 2005 में शादी की थी, लेकिन अब 20 साल बाद उनका वैवाहिक जीवन समाप्ति की ओर बढ़ सकता है।
हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, दोनों के बीच मतभेद तब बढ़ने शुरू हुए जब 2022 में ओनलर मणिपुर विधानसभा चुनाव में हार गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय मैरी और ओनलर ने चुनावी रैलियों में 2-3 करोड़ रुपये खर्च किए थे, लेकिन चुनाव में हार के बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। कहा जा रहा है कि मैरी कॉम इस हार से खुश नहीं थीं और दोनों के बीच बढ़ती दूरी के बाद, मैरी अब फरीदाबाद में अपने बच्चों के साथ रह रही हैं, जबकि उनके पति ओनलर दिल्ली में निवास कर रहे हैं।
मैरी कॉम ने डाला था दबाव
सूत्रों के मुताबिक, यह मैरी कॉम का ही विचार था कि ओनलर को चुनाव लड़ने के लिए आगे आना चाहिए, हालांकि ओनलर ने मैरी को इस बारे में चेतावनी दी थी कि मणिपुर की राजनीतिक स्थिति उस समय अनिश्चित थी। तलाक के बाद स्थिति और बिगड़ गई है, और अब दोनों के बीच के सामान्य मतभेद भी गहरे हो गए हैं।
नई अफवाहें: क्या मैरी कॉम का कोई नया रिलेशन है?
इस बीच एक बॉक्सर ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि मैरी कॉम और ओनलर के तलाक की अफवाहें सही हो सकती हैं। इस व्यक्ति ने दावा किया कि मैरी कॉम एक अन्य बॉक्सर के पति के साथ रिलेशन में हो सकती हैं। इंस्टाग्राम पर हालिया तस्वीरों ने इन अफवाहों को और भी तूल दिया है। मैरी कॉम ने अपनी पोस्ट में एक व्यक्ति को अपना ‘बिजनेस एसोसिएट’ बताया है, जिसके बाद इन रिश्तों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।





