Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में इस भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास?

नई दिल्ली। ब्राजील में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 का मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय बॉक्सर हितेश ने फ़ाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। हितेश वर्ल्ड बॉक्सिंग कप का खिताबी मुकाबला खेलने वाले पहले भारतीय होंगे। इसके अलावा वर्ल्ड बॉक्सिंग कप के अलग-अलग कैटिगिरी में 3 अन्य मुक्केबाज जदुमनी सिंह, सचिन और विशाल को सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा।

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में हितेश ने 70 किलोग्राम कैटिगिरी में फ्रांस के खिलाड़ी मकान ट्राओरे को 5-0 से हराया। सभी पांच जजों ने हितेश के पक्ष में फैसला सुनाया और एक अंक की कटौती के बावजूद भारतीय खिलाड़ी को कोई नुकसान नहीं हुआ। हितेश ने फ्रांस के खिलाड़ी ट्राओरे के खिलाफ शुरू में सतर्क रुख अपनाया, लेकिन हमेशा जवाबी हमले के मौके की तलाश में रहे।

इस रणनीति ने हितेश को मुकाबले पर पकड़ बनाने में मदद की। उन्हें तीसरे और अंतिम राउंड में पेनल्टी मिली। ब्राजील के फोज डू इगुआकू में होने वाले इस मुकाबले में अंतिम परिणाम पर कभी संदेह नहीं हुआ। खिलाबी मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी हितेश का सामना इंग्लैंड के ओडेल कामरा से होगा। इससे पहले हितेश ने इटली के गैब्रिएल गुइडी रोनटानी को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वही अब हितेश विश्व कप के खिताब से केवल एक कदम दूर हैं।

सेमीफाइनल के अन्य मुकाबलों की बात करें तो 60 किलोग्राम कैटिगिरी में जादुमनी सिंह को उज्बेकिस्तान के ए जलिलोव ने 2-3 से हराया। जादुमनी ब्रिटेन के एलिस ट्रोबिज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे थे। वही दो अन्य भारतीय खिलाड़ी की बात करें तो शुरूआती दौर में बाई मिलने के कारण सचिन 60 किलोग्राम और विशाल 90 किलोग्राम की कैटिगिरी के लिए सीधे सेमीफाइनल में उतरे थे। भारतीय बॉक्सर सचिन को पोलैंड के पवेल ब्राच से हार का सामना करना पड़ा। साथ ही विशाल को उज्बेकिस्तान के टी. खाबीबुल्लाएव ने 0-5 से हराया।

भारतीय बॉक्सर हितेश गुलिया झज्जर जिले के जहांगीरपुर का रहने वाला है। उन्होंने इससे पहले भी कई पदक अपने नाम किए हैं। हितेश ने अपने पहले मैच में इटली के खिलाड़ी को 5-0 से हराया और दूसरे मैच में कजाकिस्तान के खिलाड़ी को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, सेमीफाइनल मैच में हितेश ने ब्राजील के खिलाड़ी को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में हितेश ने ब्राजील के खिलाड़ी ओलंपिक मेडलिस्ट को हराया है। हितेश  शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में ही बॉक्सिंग का अभ्यास करता है।

हितेश गुलिया ने इससे पहले कई पदक अपने नाम किए हैं। उसने नेशनल खेल उत्तराखंड में स्वर्ण पदक और सीनियर नेशनल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वहीं, इसके अलावा भी हितेश ने अनेकों प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। हितेश गुलिया के कोच हितेश देशवाल ने बताया कि हितेश ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। उनको उम्मीद है कि हितेश फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम करेंगे। वहीं, हितेश के फाइनल में प्रवेश करने पर उनकी अकादमी के सभी खिलाड़ियों में खुशी है।

भारतीय मुक्केबाजों का यह शानदार प्रदर्शन न सिर्फ उनकी कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है, बल्कि आने वाले समय के बड़े मुकाबलों में भी उनकी मजबूत दावेदारी को दर्शाता है। ऐसे में भारतीय बॉक्सर हितेश वर्ल्ड बॉक्सिंग कप से केवल एक कदम दूर हैं। वही भारतीयों समर्थकों ने उनके जीत के लिए दुआएं शुरू कर दी है। वर्ल्ड कप के इस मुकाबले में मुक्केबाज जदुमनी सिंह, सचिन और विशाल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी, लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। फिलहाल इन तीनों खिलाड़ियों के पास वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप का कांस्य पदक है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई