IPL 2025 में खेलेंगे 13 साल के वैभव, 6 युवा क्रिकेटर पहली बार दिखाएंगे अपना जौहर

IPL 2025 का शानदार आगाज 22 मार्च शनिवार से होने जा रहा है। इस लीग के जरिए ही युवा क्रिकेटर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। IPL से ही कई युवा क्रिकेटर्स उभरकर सामने आए हैं और उन्होंने लम्बे समय तक देश का प्रतिनिधित्व किया है और कर भी रहे हैं। केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाडी भी इस लीग में चुने जाने का इन्तजार करते है। इस बार भी IPL में कई खिलाडी ऐसे हैं, जो पहली बार खेलते नजर आएंगे। हम ऐसे 6 प्लेयर्स के नाम बता रहे है, जिनमे आगे चलकर सुपरस्टार बनने का दमखम हैं।

सबसे पहले बात करते हैं रॉबिन मिंज की। रॉबिन मिंज को 65 लाख में मुंबई इंडियंस से साइन किया है। ये खिलाड़ी बड़े-बड़े छक्कों और हेलीकॉप्टर शॉट के लिए जाना जाता है। इसे झारखंड का क्रिस गेल और अगला धोनी भी कहा जाता है। मिंज को टी20 खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन उनकी पावर हिटिंग क्षमता जबरदस्त है। मुंबई इंडियंस के टैलेंट स्काउट ने उन्हें डीवाई पाटिल टूर्नामेंट के दौरान ट्रैक किया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह बड़े-बड़े छक्के लगाते दिखे हैं। वह हेलीकॉप्टर शॉट भी खेल सकते हैं। आकाश चोपड़ा भी इस खिलाड़ी से प्रभावित हैं और उन्होंने भी वीडियो शेयर किया है। बता दें, कि एक मोटसाइकिल दुर्घटना ने रॉबिन को पिछले साल IPL खेलने से दूर कर दिया था। क्या यह हार्ड-हिटिंग बल्लेबाज मुंबई इंडियंस का अगला स्टार बनेगा? यह तो समय ही बताएगा।

अब हम बात करते है 13 साल के वैभव सूर्यवंशी की, जो IPL अनुबंध में 1.1 करोड़ रुपये पाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बने। वैभव इस साल विश्व विजेता बनने वाली भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा भी रहे हैं। बाएं हाथ के इस शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के पास हर तरह के शॉट्स हैं। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ सबसे लंबे प्रारूप में 58 गेंदों में रिकॉर्ड तोड़ शतक जड़कर प्रभावित किया था। यह युवा टेस्ट में एक भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक है। वैभव ने अंडर-19 एशिया कप में दो अर्धशतक भी बनाए और बिहार में अंडर-19 टूर्नामेंट में नाबाद तिहरा शतक लगाया था। द्रविड़ इस प्रतिभा को निखारने का काम करेंगे जो की सबसे अच्छी बात है।

इसमें तीसरा नंबर आता है सूर्यांश शेडगे का। सूर्यांश ने मुंबई के सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट खिताब में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सूर्यांश शेजगे को पंजाब किंग्स ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। उन्होंने सैयद मुश्ताक टूर्नामेंट में 252 के स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाए थे, जो 20 या अधिक गेंदों का सामना करने वाले किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे अधिक है। उनकी महत्वपूर्ण पारियों में विदर्भ के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 12 गेंदों में नाबाद 36 रन और मध्य प्रदेश के खिलाफ फाइनल में 15 गेंदों में नाबाद 36 रन शामिल है। इसके अलावा उन्होंने अपनी मध्यम तेज गेंदबाजी से नौ पारियों में आठ विकेट लिए। हालांकि, उन्होंने अभी तक एक आईपीएल मैच नहीं खेला है। 2023 में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उन्हें जयदेव उनादकट का रिप्लेसमेंट बनाया था।

चौथा नंबर आता है रियान रिकेल्टन का। दक्षिण अफ्रीका का यह विकेटकीपर-बल्लेबाज संभवतः आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करता दिख सकता है। 2019 और 2020 में जब मुंबई ने अपने पिछले दो खिताब जीते थे, तब भी रोहित के साथ दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज ने ही ओपनिंग की थी। तब रोहित के ओपनिंग पार्टनर क्विंटन डिकॉक रहे थे। अब हिटमैन को रिकेल्टन का साथ मिलेगा, जिन्हें आने वाले समय का सुपरस्टार माना जा रहा है। रिकेल्टन की पावर हिटिंग की बदौलत मुंबई इंडिया केप टाउन ने इस साल दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग का खिताब अपने नाम किया था। पावरप्ले में वह सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट 177.41 से रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। रिकेल्टन ने पिछले साल अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट में सिएटल ओरकास के लिए 63 गेंद में शतक जड़ा था। क्या वह आईपीएल में जलवा बिखेरने में कामयाब होंगे, यह तो समय ही बताएगा।

पांचवां नंबर आता है प्रियांश आर्य का। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दिल्ली प्रीमियर लीग मैच के दौरान एक ओवर में छह छक्के लगाकर तहलका मचा दिया था। इस मैच में उन्होंने 50 गेंदों पर 120 रन बनाए थे। उन्होंने आयुष बदोनी के साथ 286 रनों की साझेदारी भी की थी। प्रियांश डीपीएल की 10 पारियों में 199 के स्ट्राइक रेट से 608 रन के साथ शीर्ष पर रहे थे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनका प्रभावशाली फॉर्म जारी रहा, जहां उन्होंने 177 के स्ट्राइक रेट से नौ पारियों में 325 रन बनाए। इसके बाद आईपीएल मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा।

छठा और आखरी नंबर आता है कॉर्बिन बॉश का। दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश का नाम पिछले साल नवंबर में मेगा नीलामी में बोली लगाने के लिए भी नहीं आया था, लेकिन चोटिल लिजाड विलियम्स के रिप्लेसमेंट के रूप में चुने जाने के बाद वह एमआई के लिए वाइल्डकार्ड खिलाड़ी हो सकते हैं। हार्दिक पांड्या रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपक में नहीं खेलेंगे। ऐसे में टीम को एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में बॉश मुंबई की टीम संतुलन प्रदान कर सकते हैं। हालांकि, उनकी इस लीग में काफी लेट एंट्री हुई है। 30 साल की उम्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू ही किया और एमआई केपटाउन के साथ एसए20 सीजन भी अच्छा रहा। वह आमतौर पर मिडिल और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते हैं और हार्ड लेंथ हिट करते हैं। वह बल्लेबाजी में फ्लोटर हो सकते हैं और बाउंड्री मार सकते हैं। उन्होंने 2022 में बारबाडोस रॉयल्स के साथ अपने CPL कार्यकाल के दौरान कई बड़े हिट्स लगाए थे।

IPL 2025 का शानदार आगाज 22 मार्च को होने जा रहा है। लीग के उद्घाटन मैच से पहले ग्राउंड पर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों के बीच अपना जलवा बिखेरेंगे। IPL 2025 का उद्घाटन मैच पूर्व विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। वही मुंबई, राजस्थान और पंजाब के मैच में डेब्यू कर रहे युवाओं खिलाडियों का जौहर देखने मिलेगा। इन सभी 6 युवा खिलाडियों में कौन सा खिलाडी आगे चलकर स्टार बन पाता है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button