प्यार, शादी, और अब तलाक, चहल और धनश्री का टूटा रिश्ता

शादी के 51 महीने बाद भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का रिश्ता टूट गया. गुरुवार (20 अप्रैल) को आधिकारिक रूप से दोनों का तलाक हो गया है, तलाक की अफवाहों के बीच चहल-धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था.
लंबे समय तक डेटिंग के बाद युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने 22 दिसंबर 2020 में शादी की थी, दोनों के मुलाकात लॉकडाउन के दौरान वर्चुअली तरीके से हुई थी. चहल ने लॉकडाउन के दौरान धनश्री की ऑनलाइन क्लास ज्वाइन की थी, जिसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे,
रिपोर्ट्स की मानें, तो तलाक के बाद दोनों के बीच एलिमनी पर जो सहमति बनी है, उसके मुताबिक, युजवेंद्र चहल को 4.75 करोड़ की एलिमनी देनी है,
बता दे की धनश्री वर्मा पेशे से कोरियोग्राफर हैं. धनश्री वर्मा के इंस्टाग्राम पर 62 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. इस बीच धनश्री ने अपना नया गाना रिलीज किया है, जो शादी में बेवफाई और मारपीट पर है।ईसमें दिखाया गया है कि कैसे बाहर से खुशहाल दिख रही शादी बेवफाई और बुरे बर्ताव से भरी हुई है। गाने के बोल है की देखा जी देखा मैंने, दिल का रोना देखा जिस पर नेटिजन्स ये रिएक्ट कर रहे हैं देखा जी देखा मैंने शादी के बाद Alimony का पैसा लेते देखा, और अभी तक युटुब पर इसके 5 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं,





