क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक पर बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

मुंबई, भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच तलाक का मामला अब सुर्खियों में है। अब तक दोनों की तरफ से तलाक के संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था, लेकिन अब इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। कोर्ट ने फैमिली कोर्ट को उनके तलाक पर कल यानी 20 मार्च को अंतिम फैसला लेने का निर्देश दिया है।

एलिमनी पर हुआ सेटलमेंट
इस मामले में एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा को 4 करोड़ 75 लाख रुपये की एलिमनी देने पर सहमति जताई थी, जिसमें से पहले ही 2 करोड़ 37 लाख 55 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। लेकिन, बाकी रकम का भुगतान न किए जाने को पारिवारिक अदालत ने गैर-अनुपालन माना है। अब अदालत की तरफ से आदेश दिया गया है कि बाकी रकम का भुगतान शीघ्र किया जाए।

कूलिंग ऑफ पीरियड पर इनकार
अदालत ने इस मामले में हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13बी के तहत तलाक के लिए छह महीने के कूलिंग ऑफ पीरियड की छूट देने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने इसे लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद, बॉम्बे हाई कोर्ट ने 6 महीने की कूलिंग ऑफ पीरियड को माफ करने की याचिका को मंजूरी दे दी।

तलाक पर फैसला संभव है कल
बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस माधव जामदार की सिंगल बेंच ने कहा कि युजवेंद्र चहल 21 मार्च से आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि उनके तलाक पर फैसला 20 मार्च को हो सकता है।

ढाई साल से अलग-अलग रह रहे हैं दोनों
खबर है कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा लगभग ढाई साल से अलग-अलग रह रहे हैं, और इस दौरान उनके तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैल रही थीं। हालांकि, दोनों ने अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था।

कपल ने 5 फरवरी को एक पारिवारिक न्यायालय में संयुक्त याचिका दायर की थी, और अब इस मामले में जल्द ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button