नए करियर की शुरुआत करने जा रहे कप्तान धोनी, टॉलीवुड में मारेंगे एंट्री

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने नए करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। जी हां खबर आ रही है कि धोनी टॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। दावा किया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी आरआरआर फिल्म के एक्टर रमचरण के साथ अपनी पहली फिल्म करने जा रहे हैं। वहीं, इस फिल्म में रामचरण के साथ जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी। हालांकि अभी तक इस संबंध में अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार फिल्म आरआरआर के बाद रामचरण बेहद बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उनकी एक के बाद एक लगातार तीन फिल्में फ्लॉप हो चुकी है। रामचरण को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब उनकी फिल्म ”आचार्य” फ्लॉप हो गई। ऐसे में अब रामचरण अपनी अगली फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी के साथ बनाने का फैसला किया है। रमचरण की इस फिल्म का बुची बाबू निर्देशक हैं।
टॉलीवुड की जानकारी के मुताबिक इसमें राम चरण एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। आरसी 16 फिल्म की घोषणा के बाद से ही इस फिल्म से जुड़ी कई खबरें वायरल हो रही हैं। राम चरण के साथ-साथ क्रिकेट के दिग्गज एमएस धोनी भी अहम भूमिका में होंगे। अगर धोनी वाकई राम चरण की फिल्म में काम करते हैं, तो इस फिल्म का पूरे भारत में बड़े पैमाने पर प्रचार किया जाएगा। राम चरण की पहले से ही उत्तर भारत में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अगर धोनी भी उस छवि में शामिल हो जाते हैं, तो यह फिल्म एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी।





