गांजा तस्करी मामले में आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर जिले में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी है। रतनपुर पुलिस ने 101.3 किलोग्राम गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोज कुमार सैनी को उसके ठिकाने खेतड़ी, राजस्थान से पकड़ा गया। इससे पहले इस मामले में ओडिशा से दो अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिले में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।

13 सितंबर 2024 को रतनपुर पुलिस ने राजेश शर्मा नाम के आरोपी को 101.3 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि इस तस्करी में मनोज कुमार सैनी भी शामिल था, जो फरार हो गया था। पुलिस ने लगातार खोजबीन की और राजस्थान में उसके ठिकाने का पता लगाया, जिसके बाद उसे खेतड़ी से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले, इसी मामले में 26 सितंबर 2024 को ओडिशा के गजपति जिले से निलाचन बेहरा और विकम पात्रो को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार सैनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button