Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

महासमुंद: कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में दी जरूरी निर्देश

महासमुंदकलेक्टर विनय लंगेह ने आज राजस्व अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में राजस्व योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में किसान पंजीयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, लोक सेवा गारंटी, नक्शा अपडेशन और राजस्व मामलों की प्रगति पर चर्चा की गई। इसके साथ ही आगामी होली और ईद पर्व को ध्यान में रखते हुए शांति समिति की बैठक की तैयारियों का भी जायजा लिया गया।

किसान पंजीयन पर विशेष जोर

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों का पंजीयन 20 मार्च तक हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि सभी पात्र किसान सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी किसान पंजीयन से वंचित न रहे और प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी हो। अब तक 1 लाख 30 हजार किसानों के लक्ष्य के मुकाबले 64 हजार 924 किसानों का पंजीयन हो चुका है। सभी तहसीलों में प्रतिदिन एक हजार किसानों का पंजीयन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

डिजिटल क्रॉप सर्वे और नक्शा अपडेशन

डिजिटल क्रॉप सर्वे को सही और तेजी से पूरा करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए। उन्होंने कहा कि जिन तहसीलों में सर्वे कार्य शुरू नहीं हुआ है, वहां तुरंत काम शुरू किया जाए। नक्शा अपडेटेशन के मामले में भी सभी भू-अभिलेखों को डिजिटल रूप में अपडेट करने की बात कही गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

लोक सेवा गारंटी और लंबित प्रकरणों का निराकरण

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आने वाली सेवाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों को तय समय-सीमा में सेवाएं मिलनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही लंबित राजस्व मामलों का भी जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे मामलों को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

शांति समिति की बैठक और त्योहारों की तैयारी

आगामी होली और ईद पर्व को देखते हुए कलेक्टर ने तहसील स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए और सभी तैयारियां समय पर पूरी हों। जुलूस की अनुमति देने के दौरान डीजे जैसे ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर रोक और रूट चार्ट पहले से तय करने के निर्देश भी दिए गए।

बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के निर्देश

कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षाओं में नकल को रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विषय से संबंधित शिक्षकों की ड्यूटी पर्यवेक्षक के रूप में न लगाई जाए।

बैठक के अंत में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और तत्परता सुनिश्चित करें, ताकि जनता को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई