भारतीय क्रिकेट:रोहित शर्मा के वजन पर कमेंट करने वाली शमा मोहम्मद ने कंगना रनौत का सहारा लिया, शेयर की पुरानी पोस्ट

भारतीय क्रिकेट:कांग्रेस की महिला प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर एक विवादित बयान दिया, जिसने राजनीतिक हलकों में बवाल मचा दिया। शमा ने रोहित शर्मा को ‘मोटा’ खिलाड़ी बताते हुए उन्हें वजन कम करने की सलाह दी थी। इस पर आलोचनाएं होने लगीं, जिसके बाद शमा ने एक पुरानी पोस्ट शेयर की, जिसमें अभिनेत्री कंगना रनौत ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को ‘धोबी का कुत्ता’ कहा था।
कंगना रनौत की पुरानी पोस्ट
शमा मोहम्मद ने कंगना रनौत की उस पोस्ट का संदर्भ दिया, जब 2021 में कंगना ने भारतीय क्रिकेटर्स को ‘धोबी का कुत्ता’ बताया था। यह बयान कंगना ने उस वक्त दिया था जब देश में किसान आंदोलन जोरों पर था। कंगना ने रोहित शर्मा के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ियों को धोबी का कुत्ता बताया और किसानों से संबंधित मुद्दों पर उनका समर्थन करने वाले क्रिकेटर्स पर हमला किया था।
शमा मोहम्मद का विवादित बयान
शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था कि रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के तौर पर मोटे हैं और उन्हें वजन कम करने की आवश्यकता है। इसके अलावा, उन्होंने रोहित को भारतीय टीम के अब तक के सबसे निराशाजनक कप्तान बताया। इस बयान के बाद विवाद बढ़ने पर शमा ने सफाई दी कि उनका इरादा बॉडी शेमिंग करने का नहीं था, बल्कि यह एक सामान्य फिटनेस टिप्पणी थी।
शमा ने मांगी माफी
शमा ने अपने बयान पर विवाद के बाद माफी मांगते हुए कहा कि यह उनका व्यक्तिगत बयान था और इसका पार्टी से कोई संबंध नहीं है। पार्टी ने भी उनके बयान से किनारा कर लिया।





