ICC : विराट कोहली बैटर्स रैंकिंग में नंबर-5 पर पहुंचे, कुलदीप यादव बॉलर्स में तीसरे स्थान पर..

ICC : ICC ने बुधवार को अपनी वीकली रैंकिंग अपडेट की, जिसमें भारत के विराट कोहली ने बैटर्स रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाकर पांचवां स्थान हासिल किया। पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच में शतक लगाने के बाद कोहली ने यह स्थान पाया।

बैटर्स रैंकिंग में शुभमन गिल पहले नंबर पर हैं, जबकि रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

बॉलर्स रैंकिंग में कुलदीप यादव तीसरे स्थान पर बने हुए हैं, जबकि श्रीलंका के महीश तीक्षणा टॉप पर हैं।

ऑलराउंडर्स में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी पहले स्थान पर हैं, वहीं भारत के रवींद्र जडेजा नौवें स्थान पर हैं।

कोहली को पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने का फायदा हुआ, जिससे वे 743 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए। बाबर आजम दूसरे और हेनरिक क्लासन चौथे स्थान पर हैं।

इसके अलावा, भारत के श्रेयस अय्यर 9वें स्थान पर हैं, और केएल राहुल 2 स्थान के फायदे के साथ 15वें स्थान पर पहुंचे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई