गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की शिकारियों के जाल में फंसने से हुई थी मौत, 4 गिरफ्तार

बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 20 दिन से लापता युवक का जला हुआ कंकाल मिला है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना बेलादुला थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक का नाम मनोज साहू था, जो बैंगपाली गांव का निवासी था।

4 फरवरी को वह अपने गांव से तेंदुदरहा गांव अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। रात को वह घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने 5 फरवरी को पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और जंगल में खून के धब्बे और तीन लकड़ी के डंडे मिले। 20 दिन बाद, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 5 फरवरी की रात को उन्होंने तेंदुदरहा के खेत में जंगली सुअर का शिकार करने के लिए लोहे की तार में करंट लगाया था। रात करीब 4 बजे तार में कोई फंसा और करंट की चपेट में आकर मर गया। डर के कारण उन्होंने शव को ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर उसे चिलमघाटी के पास एक खेत में जलाकर छुपा दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच जारी रखी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
बेहद कम उम्र में शादी करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियां जानिए! सिंधु के अलावा, भारत की कौन 5 नदियां पाकिस्तान जाती हैं
बेहद कम उम्र में शादी करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियां जानिए! सिंधु के अलावा, भारत की कौन 5 नदियां पाकिस्तान जाती हैं