Champions Trophy: पाकिस्तान से भारत हारा टॉस….

Champions Trophy: India lost the toss to Pakistan
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 5वां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टॉस हार गए हैं, वे वनडे में लगातार 12वां टॉस हारे हैं, जिसके बाद पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने बैटिंग करने का फैसला लिया है, और भारतीय टीम अब स्कोर चेज़ करेगी।
बता दे की यह टूर्नामेंट का दोनों टीमों के लिए दूसरा मैच है। भारतीय फैंस की उम्मीदें इस बार रोहित शर्मा, विराट कोहली और मोहम्मद शमी से हैं, जबकि पाकिस्तान के फैंस की नज़रें बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी पर टिकी हैं।
भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था, जबकि पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। और अगर आज के मैच में पाकिस्तान हारता है, तो उसका नॉकआउट स्टेज में पहुँचने का रास्ता लगभग बंद हो जाएगा।
याद दिला दें कि 2017 की पिछली चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान की टीमें 2 बार भिड़ी थीं। ग्रुप स्टेज में भारत ने जीत हासिल की थी, लेकिन फाइनल में पाकिस्तान ने हिसाब बराबर करते हुए भारत को 180 रन से हरा दिया था

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई