घर में लगी आग, सेकेंड फ्लोर से कूदे 6 लोग 

दिल्ली। दिल्ली के नांगलोई इलाके में मंगलवार रात एक घर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दोनों मंजिलें जल गईं और कई लोग बिल्डिंग में फंस गए।

इस दौरान 6 लोगों ने सेकेंड फ्लोर से कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि सभी को चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 2 महिलाएं, 3 युवक और 1 नाबालिग शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में यह हादसा गैस लीक होने के कारण होने की संभावना जताई जा रही है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग सेकेंड फ्लोर से कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड टीम के अनुसार, आग लगने की सूचना मंगलवार रात 9:45 बजे मिली थी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई