Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रणजी ट्रॉफी : डक पर आउट होकर पवेलियन लौटे सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे, पार्थ रेखाडे ने किया आउट

नई दिल्ली : मुंबई की टीम अजिंक्या रहाणे की कप्तानी में विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला खेल रही है। सेमीफाइनल मुकाबले में विदर्भ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 383 रन बनाए। वहीं दूसरी तरफ मुंबई की टीम की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मुंबई की टीम ने 118 रन के स्कोर पर ही अपने 6 विकेट गंवा दिए।

मुंबई की तरफ से ओपनिंग करने मैदान पर उतरे आयुष महात्रे ने 9 रन की पारी खेली जबकि तीसरे नंबर पर आए सिद्धेश लाड ने 35 रन बनाए। टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे का बल्ला विदर्भ के खिलाफ पहली पारी में नहीं चला और वो 24 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे भी नहीं चल पाए और दोनों खिलाड़ी मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए और डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

पहली पारी में कप्तान रहाणे, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे को विदर्भ के गेंदबाज पार्थ रेखाडे ने आउट किया। पार्थ ने रहाणे को जहां क्लीन बोल्ड कर दिया तो वहीं सूर्यकुमार और शिवम दुबे को पार्थ ने पहली पारी में कैच आउट करवाकर अपनी टीम को राहत पहुंचाने का काम किया। इनके अलावा शम्स मुलानी भी कुछ खास पहली पारी में नहीं कर पाए और वो भी 5 गेंदों पर एक चौके की मदद से 4 रन बनाकर आउट हो गए।

इससे पहले पहली पारी में विदर्भ की टीम ने ओपनर ध्रुव शौरी के 74 रन जबकि दानिश मालेवकर के 79 रन तो वहीं यश राठौड़ के 54 रन की पारी के दम पर 383 रन बनाए थे। कप्तान करुण नायर ने भी टीम के लिए 45 रन की पारी खेली थी। पहली पारी में मुंबई के लिए शिवम दुबे ने शानदार गेंदबाजी की और 11.5 ओवर में 49 रन देकर 5 विकेट लिए जबकि शम्स मुलानी और रायस्टर डायस को 2-2 तो वहीं शार्दुल ठाकुर को एक विकेट मिला।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई