Municipal election winners: नवनिर्वाचित महापौर सहित सभी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को दिया गया प्रशस्ति पत्र

Municipal election winners (बिलासपुर) : चुनाव में विजय हुए सभी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद और नर्निर्वाचित महापौर को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए महापौर को खुद जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर उनके साथ केंद्र राज्य मंत्री सहित विधायक और बिलासपुर के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे तो वहीं नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को भी यहां प्रशस्ति पत्र अप रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा प्रदान किए गए।
इस मौके पर सभी ने प्रशस्ति पत्र मिलने की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उनकी बड़ी जिम्मेदारी वार्ड के प्रति है। जिसके लिए वह निरंतर सजक रहेंगे प्रशस्ति पत्र मिलने की खुशी नवनिर्वाचित पार्षदों के चेहरों पर साफ देखी जा सकती थी।





