Darnak accident: नहाने गई 2 नाबालिग लड़कियों का मिला शव, सदमें में परिजन

Darnak accident (कोरबा) : जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। जटगा चौकी इलाके के खोड़री गांव में दो नाबालिग लड़कियों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों लड़कियां नहाने के लिए गई थीं, इस दौरान ये हादसा हो गया। मृतक लड़कियों की उम्र करीब 10 से 11 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों के शव बरामद किए हैं।

उन्हें तुंरत तुमान के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से गांव में शोक की लहर है। परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन परिस्थितियों में दोनों लड़कियां पानी में डूबी हैं। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई