BJP को होली से पहले मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, दक्षिण भारत के मिल सकती है जिम्मेदारी

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया मार्च के पहले हफ्ते तक शुरू हो जाएगी और होली (14 मार्च) से पहले पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा।

इस बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए दक्षिण भारत से किसी नेता का नाम पर सहमति बन सकती है, क्योंकि पार्टी का फोकस अब दक्षिणी राज्यों पर है। इस मुद्दे पर पार्टी के नेताओं और आरएसएस से चर्चा हो चुकी है।

प्रदेश अध्यक्षों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगा चुनाव

फरवरी के अंत तक 18 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया जाएगा। भाजपा के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तब तक नहीं हो सकता जब तक देश के आधे से अधिक राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव न हो जाएं।

नड्‌डा का कार्यकाल नहीं बढ़ेगा

वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को एक और कार्यकाल देने की बजाय पार्टी नया अध्यक्ष चुनने की योजना बना रही है। हालांकि, भाजपा के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष को दो टर्म तक चुना जा सकता है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि नड्‌डा ने दोबारा अध्यक्ष बनने की बजाय किसी नए व्यक्ति को यह जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है।

दक्षिण भारत से नया नेतृत्व

बीते 20 सालों से दक्षिण भारत से कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना है। 2002-2004 में वेंकैया नायडू आंध्र प्रदेश से अंतिम अध्यक्ष थे। अब भाजपा का विचार है कि इस बार दक्षिण भारत से किसी नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाए।

जो भी नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा, 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उसी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल होता है, और नए अध्यक्ष का कार्यकाल जनवरी 2028 तक रहेगा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनका कार्यकाल बढ़ाया जाएगा।

निर्विरोध चुनाव की परंपरा

भा.ज.पा. में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अब तक निर्विरोध होता आया है, यानी एक ही व्यक्ति नामांकन करता है और बिना वोटिंग के अध्यक्ष चुन लिया जाता है। इस बार भी इसी परंपरा का पालन होने की उम्मीद है, हालांकि 2013 में नितिन गडकरी के दोबारा अध्यक्ष बनने की प्रक्रिया में यशवंत सिन्हा ने नामांकन पर्चा लिया था, लेकिन बाद में पर्चा वापस ले लिया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई