NEET UG-2026 पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार

NEET UG-2026 पेपर लीक मामले में CBI ने देशभर में कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। जांच एजेंसी ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कई अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

CBI के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में 3 जयपुर, 1 गुरुग्राम और 1 नासिक से पकड़ा गया है। एजेंसी का कहना है कि पेपर लीक मामले से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जांच के दौरान कई ठिकानों पर छापेमारी में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। CBI तकनीकी और फॉरेंसिक जांच के जरिए पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी दिनेश ने 10 छात्रों को कथित “गेस पेपर” बेचकर उनसे नकद पैसे लिए थे। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि यह पेपर उसे गुरुग्राम के यश नाम के व्यक्ति से मिला था। दिनेश बिवाल जयपुर में एक राजनीतिक दल से जुड़ा बताया जा रहा है।

CBI ने यह केस 12 मई को शिक्षा मंत्रालय की शिकायत के आधार पर दर्ज किया था। मामले में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और सार्वजनिक परीक्षा कानून के तहत कई धाराएं लगाई गई हैं।

इस बीच पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है। कई छात्र संगठनों ने NTA को हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button