Congress tractor rally कांग्रेस की भव्य ट्रैक्टर रैली – किसानों और जनता के हित में कांग्रेस का मजबूत संदेश

बिलासपुर  Congress tractor rally : छत्तीसगढ़ की सियासत में आज एक बड़ी तस्वीर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बिलासपुर में भव्य ट्रैक्टर रैली निकाली गई, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। इस रैली के ज़रिए कांग्रेस ने एक बार फिर जनता को यह संदेश दिया कि वे किसानों और आम जनता के हित में खड़े हैं……

बिलासपुर की सड़कों पर कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली ने एक नया सियासी माहौल बना दिया है। इस रैली की अगुवाई खुद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की और ट्रैक्टर चलाकर जनता को यह संदेश दिया कि कांग्रेस किसानों के साथ है। भारी जनसमर्थन के बीच निकली इस रैली में महापौर पद के प्रत्याशी प्रमोद नायक सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे…..

प्रमोद नायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में असली और नकली छत्तीसगढ़िया की पहचान करने का समय आ गया है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले एक साल में सरकार ने कोई ठोस काम नहीं किया, किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, और अब जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नज़रों से देख रही है…..

ट्रैक्टर रैली में सिरगिट्टी वार्ड 10 के कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र साहू ने कहा कि इस ऐतिहासिक जनसमर्थन को देखकर यह साफ़ हो गया है कि जनता कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने सिर्फ़ जनता को ठगा है, किसान परेशान हैं, धान खरीदी की समस्या जस की तस बनी हुई है, और सरकार की नीतियों ने लोगों को निराश किया है…….

सिरगिट्टी वार्ड 10 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी पुष्पेंद्र साहू को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। पिछले कार्यकाल में पार्षद रहते हुए उन्होंने वार्ड के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिससे जनता का विश्वास उनके प्रति और मज़बूत हुआ है। सड़क निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। वार्डवासियों का कहना है कि पुष्पेंद्र साहू ने हमेशा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता दी और हर संभव समाधान निकाला। यही कारण है कि इस चुनाव में भी जनता उनका भरपूर समर्थन कर रही है और उन्हें फिर से पार्षद बनाने के लिए तैयार है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई