चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को लग सकता है बड़ा झटका, बुमराह के खेलने पर संशय..

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं। आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह पीठ के चोट से जूझ रहे हैं। बुमराह अपनी चोट के स्कैन और जांच के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) बेंगलुरू में ईलाज करा रहे है।
जसप्रीत बुमराह को चैंपिंयस ट्रॉफी के लिए चयनित भारत के स्क्वॉड में शामिल किया गया था, लेकिन CT में उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। NCA में इस सप्ताह होने वाले स्कैन और जांच के बाद ही यह कंफर्म होगा कि बुमराह, चैंपियंस ट्रॉफी में खेल पाएंगे या नहीं।
माना जा रहा है कि बुमराह 2-3 दिन एनसीए में रहेंगे। एनसीए विशेषज्ञ चयन समिति प्रमुख अजीत अगर को उनकी फिटनेस रिपोर्ट सौपेंगे। पिछले महीने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अजीत अगरकर ने खुलासा किया कि सिडनी टेस्ट के बाद बुमराह को 5 सप्ताह का आराम दिया गया है। कहा गया था कि फरवरी की शुरुआत में और क्लीयर हो जाएगा।
साथ ही अजीत अगरकर ने कहा था कि बुमराह को 5 सप्ताह के लिए ऑफ-लोड करने के लिए कहा गया है और वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। हम उनकी फिटनेस का इंतजार कर रहे हैं।





