Ganja smuggler arrested: गांजा परिवहन करते 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1 लाख से ज्यादा का गांजा जब्त

Ganja smuggler arrested (रायपुर) : एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और राजेंद्र नगर थाना की संयुक्त टीम ने 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 किलो 105 ग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 1 लाख 5 हजार रुपये बताई गई है। जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर के राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र के लालपुर स्थित कुष्ठ अस्पताल के पास से आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपी अभय सिंह बघेल और स्वास्तिक पाठक मध्यप्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले हैं। वहीं एक अन्य आरोपी सुशांत बेहरा उड़ीसा का रहने वाला है।

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से तीन संदिग्धों के द्वारा लालपुर स्थित कुष्ठ अस्पताल के पास ग्राहक की फिराक में घूमने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपियों के पास रखे प्लास्टिक बैग की तलाशी ली गई। जिसमें बड़ी मात्रा में गांजा होना पाया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई