Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

BJP candidates List: महासमुंद-बिलासपुर जिले में निकाय चुनाव के लिए BJP प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, पढ़े लिस्ट

BJP candidates List:महासमुंद। जिले में नगरीय निकाय अंतर्गत 03 नगर पालिका परिषद् महासमुंद, बागबाहरा व सरायपाली तथा 03 नगर पंचायत तुमगांव, बसना एवं पिथौरा शामिल है। भाजपा ने अपने उम्मीद्वार की घोषणा कर दी है। महासमुंद के अलावा बिलासपुर जिले के प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी है।

बिलासपुर में 6 वॉर्डो में प्रत्याशी फाइनल नहीं

जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर और मोहित जायसवाल ने बिलासपुर नगर निगम के 70 वार्डों में से 64 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इनमें से जो 6 वार्ड रोके गए हैं उनमें 18,30, 36,40,45 और 60 नंबर हैं जिनकी सूची बाद में घोषित की जाएगी। इसके पहले भाजपा पदाधिकारी ने अलग-अलग नगर पालिका और नगर पंचायत के प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी है। महापौर प्रत्याशी की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। हालांकि भाजपा से पूजा विधानी का नाम सामने आया है। अब देखना होगा की पूजा विधान ही अधिकृत प्रत्याशी होगी या आखिरी समय में उनके नाम में किसी तरह का फेरबदल हो जाएगा।

देखें लिस्ट

4 1 3 1 2 1 1 1

11 फरवरी को होगा चुनाव
नगरीय निकाय चुनाव नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2025 है। इसके बाद नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 29 जनवरी को होगी, और प्रत्याशी अपना नाम 31 जनवरी तक वापस ले सकते हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान 11 फरवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा 15 फरवरी 2025 को की जाएगी।

महासमुंद जिले के अंतर्गत आने वाले 06 नगरीय निकायों में कुल 105 वार्ड शामिल है।

वर्तमान में नगरीय निकाय अंतर्गत मतदाताओं की कुल संख्या एक लाख 03 हजार 692 है, जिसमें पुरुष मतदाता 49 हजार 408 तथा महिला मतदाता 54 हजार 271 और तृतीय लिंग अंतर्गत 13 मतदाता शामिल है।

जिसमें नगर पालिका महासमुंद अंतर्गत 30 वार्डों में 47 हजार 178 मतदाता है, इनमें पुरुष मतदाता 22 हजार 254, महिला मतदाता 24 हजार 915 व तृतीय लिंग मतदाता 09 है।

इसी तरह बागबाहरा अंतर्गत 15 वार्डां में 15 हजार 887 मतदाता है, जिसमें पुरुष मतदाता 07 हजार 617, महिला मतदाता 08 हजार 266 व तृतीय लिंग मतदाता 04 है।

नगरपालिका सरायपाली अंतर्गत 15 वार्डां में 17 हजार 175 मतदाता है, जिसमें 08 हजार 348 पुरुष मतदाता व 08 हजार 827 महिला मतदाता है।

इसी तरह नगर पंचायत तुमगांव अंतर्गत 15 वार्डों में 06 हजार 126 मतदाता शामिल है, जिसमें पुरुष मतदाता 02 हजार 997 व महिला मतदाता 03 हजार 129,

बसना अंतर्गत 15 वार्डां में 09 हजार 927 मतदाता है, जिसमें पुरुष मतदाता 04 हजार 596 व महिला मतदाता 05 हजार 331 है

नगर पंचायत पिथौरा अंतर्गत 15 वार्डों में 07 हजार 399 मतदाता है, जिसमें 03 हजार 596 पुरुष मतदाता एवं 03 हजार 803 महिला मतदाता शामिल है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई