Gariaband Municipal Body Election: राजिम से महेश, गरियाबंद से प्रशांत बने प्रत्याशी, देखे लिस्ट….

राजिम। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नगरी निकाय चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने विभिन्न नगर पंचायतों और नगर पालिका के अध्यक्ष पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया है।
बीजेपी के जिला प्रभारी और पदाधिकारियों ने इस संबंध में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की, जिसमें राजिम के विधायक रोहित साहू भी मौजूद थे।
- राजिम नगर पंचायत: महेश यादव
- फिंगेश्वर नगर पंचायत: उत्तम राजवंशी
- कोपरा नगर पंचायत: रूप नारायण साहू
- छुरा नगर पंचायत: लुकेश्वरी निषाद
- गरियाबंद नगर पालिका: प्रशांत मानिकपुरी
- देवभोग नगर पंचायत: अनिता विकास उपाध्याय





