Road accident in Bilaspur: ऑटो और स्कूटी के बीच जबरदस्त टक्कर, युवक-युवती गंभीर रूप से घायल

Road accident in Bilaspur (बिलासपुर) : बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल बना कर रख दिया है आपको बता दे कि तोरवा थाना क्षेत्र स्थित पेपर मिल के पास एक तेज रफ्तार ऑटो और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, टक्कर के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे ने सड़क सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। मौके पर पहुंची तोरवा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ऑटो चालक की तलाश में जुट गई है।





