लखनऊ एयरपोर्ट में लगी भीषण आग, VVIP लाउंज जलकर हुआ खाक…

उत्तरप्रदेश  की राजधानी लखनऊ एयरपोर्ट में बुधवार 22 जनवरी की रात को भीषण आग लग गया। शार्ट सर्किट का वजह से आग लगी। जिससे VVIP लाउंज जल कर खाक हो गया। आग की इस लपटे को देखकर आसपास मे हड़कम मच गया। एयरपोर्ट पर मौजूद दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। धुआं भरने से आग बुझाने में दिक्कत आई। कुछ देर में सरोजनी नगर से दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। VVIP लाउंज खाली था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के के अनुसार लखनऊ एयरपोर्ट के VVIP लाउंज में बुधवार रात 12 बजे अचानक भीषण आग लगी। आग की लपटें देखने के बाद अफरा-तफरी मच गई। एयरपोर्ट कंट्रोल रूम से आग लगने की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। लाउंज में काफी धुआं भर गया था। इसके चलते आग बुझाने में परेशानी हुई।

सूचना मिलते ही सरोजनी नगर की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी ने बीए सेट धुआं निकलने वाले उपकरण का इस्तेमाल कर धुआं निकाला। इसके बाद टीम अंदर घुसी। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। लाउंज के अंदर कोई नहीं था इसलिए जनहानि नहीं हुई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई