Accident in Indravati River: पिकनिक मनाने गई थी किशोरी, इंद्रावती नदी में डूबने से मौत

दंतेवाड़ा। इंद्रावती नदी में पिकनिक मनाने के दौरान 17 साल की नाबालिग डूब गई। गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी है। जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इससे 20 दिन पहले भी धमतरी की रहने वाले 13 साल की नाबालिग की डूबने से मौत हो गई थी। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, छिंदनार में इंद्रावती नदी के बड़े करका घाट के किनारे मंगलवार को कुछ ग्रामीण पिकनिक मनाने पहुंचे थे।

गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि, छिंदनार के पटेल पारा निवासी कक्षा 9वीं की छात्रा राधा यादव अपनी सहेलियों के साथ पिकनिक मनाने गई थी। उसके साथ उसकी दादी भी थी। वहीं नहाने के दौरान डूब गई। उसके साथ मौजूद लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसकी जानकारी इलाके के ग्रामीणों और पुलिस को दी गई। जवान मौके पर पहुंचे। जिसके बाद गोताखोरों को भी बुलाया गया था।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई