Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

MAHAKUMBH: नागा साधुओं का हठ योग, श्रद्धालुओं को कर रहा आकर्षित 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के महाकुंभ (MAHAKUMBH) मेला शुरू होने में अब केवल एक सप्ताह बाकी है। 13 जनवरी से शुरु होने वाले इस भव्य महाकुंभ में शामिल होने के लिए देश और दुनिया भर से हजारों श्रद्धालु, साधु और संत प्रयागराज पहुंचने लगे हैं। इस भव्य आध्यात्मिक आयोजन में नागा साधु अपनी विशेष वेशभूषा और हठ योग अभ्यास से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

इन साधुओं में से एक नागा साधु प्रमोद गिरी महाराज महाकुंभ (MAHAKUMBH) मेला में चर्चा का विषय बने हुए हैं। वह हर सुबह 4:00 बजे 61 मटकों से ठंडे पानी से स्नान करते हैं, जबकि इस समय अधिकतर लोग कड़ी सर्दी में घरों के अंदर रहते हैं। इसके बाद वह अपनी देह पर चंदन का लेप लगाकर पवित्र अग्नि के पास ध्यान करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि जिस मटकों से वह स्नान करते हैं, उनकी संख्या हर दिन बढ़ती जाती है।

पहली शाही स्नान 14 जनवरी को

प्रमोद गिरी ने मीडिया को बताया, कि 14 जनवरी (MAHAKUMBH) को नागा साधु अपना पहला शाही स्नान करेंगे। उस दिन यह अभ्यास मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि पहले मुझे यह अभ्यास यहां करना होगा और फिर शाही स्नान के लिए जाना होगा। स्नान के बाद हम अपने शरीर पर चंदन लगाते हैं, और यह पूरे दिन हमारे शरीर पर रहता है,” उन्होंने कहा।

महाकुंभ मेला हर 12 साल में एक बार आयोजित होता है, और इस साल यह 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में होगा। इस महाकुंभ में लगभग 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। श्रद्धालु संगम, जहां गंगा, यमुन और सरस्वती नदियों का मिलन होता है, में पवित्र स्नान करने आते हैं, जिसे उनके पापों को धोने और मोक्ष प्राप्ति के रूप में माना जाता है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई