tribute to martyrs: सीएम साय और डिप्टी सीएम आज जाएंगे दंतेवाड़ा, नक्सली हमले में शहीद जवानों को देंगे श्रद्धांजलि

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा आज दंतेवाड़ा जाएंगे। इस दौरान वे दंतेवाड़ा के पुलिस लाइन पहुंचकर नक्लसी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। गौरतलब है कि बीते सोमवार को बड़े नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देकर वापस लौट रहे पुलिस जवानों से भरी वाहन पर नक्सलियों ने छिपकर ब्लास्ट किया।

नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए 50 किलो का आईडी बम लगाया था, जिसकी चपेट में आने से पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान घायल जवानों पर नकलियों ने अपनी कायराना हरकत दिखाते हुए छिपकर फायरिंग की। इस हमले में 8 जवान और 1 वाहन चालक शहीद हो गए। वहीं कई जवान घायल हैं।

आपको बता दें कि सुरक्षाबलों द्वारा लगातार नक्सलियों के ठिकानों पर धावा बोलै जा रहा है, जिससे नक्लसलियों की बौखलाहट बढ़ गई है। वहीं सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों की इस कायराना हरकत का मुहतोड़ जवाब देने की बात कही है। साथ ही कहा कि की जवानों के इस शहादत को ऐसे ही नहीं जाने देंगे। बस्तर को 2026 तक नक्सल मुक्त बना कर रहेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button