सोशल मीडिया में हुआ परिचय, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

रायपुर। मुजगहन थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले सोशल मीडिया में युवती से दोस्ती की फिर दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी। जिसके बाद आरोपी ने झांसे में लेकर उसे काठाडीह स्थित अपने घर में बुलाया और शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया।

वहीं बाद में आरोपी शादी करने से मना कर दिया, जिसके बाद युवती ने मुजगहन थाना पहुंचकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। आरोपी विनय कुमार जायसवाल काठाडीह क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button