अबूझमाड़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद

नारायणपुर। नारायणपुर के अबूझमाड़ में पुलिस और नक्सलियों में बीच जमकर मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जवानों ने 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया, वहीं DRG का एक जवान शहीद हो गया। बस्तर IG सुंदरराज पी ने जानकारी देते हुए बताया कि अबूझमाड़ में बड़े मावोवादियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद 4 जिलों के सुरक्षाबलों की एक टीम बनाई गई थी।

जवानों ने शाम तक़रीबन साढ़े 6 बजे अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों को चरों तरफ से घेर लिया। जिसके बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। वहीं जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। रात भर चले इस मुठभेड़ में सुबह सर्चिंग के दौरान 4 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।

वही डीआरजी का एक जावां शहीद हो गया। मारे गए नक्सलियों के पास से AK 47 राइफल और 315 बोर की बंदूकें मिली है। फिलहाल सुरक्षा बल के जवान सर्चिंग में लगे है। जवानों ने नक्सलियों के और भी शव मिलने का आदेश जताया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई