पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के विरोध में आज बीजापुर बंद, ठेकेदार की संपत्ति कुर्क करने की मांग

बीजापुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में पत्रकारों ने आज बीजापुर बंद रखने का आह्वान किया है। इस दौरान पत्रकारों द्वारा विरोध में चक्काजाम किया जाएगा। साथ ही हत्यारों को फांसी देने की मांग की जाएगी। पत्रकरों ने संदेही ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की संपत्ति कुर्क करने की मांग की है।
गौरतलब है कि युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता था, जिसकी लाश शुक्रवार की शाम एक सेप्टिक टेंक से बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने संदेही ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को हिरासत में लिया है। वहीं ठेकेदार के भाई रितेश चंद्राकर को देर रात रायपुर एयरपोर्ट से पकड़ा गया है।
रितेश आखरी फ्लाइट से दिल्ली भागने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।





