शराब दुकान से 53 लीटर मिलावटी शराब जब्त, कर्मचारी किराए के मकान में करते थे मिलावट

सूरजपुर। आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सूरजपुर के प्रतापपुर स्थित अंग्रेजी शराब दूकान. में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान मदिरा शॉप से 53 लीटर मिलावटी शराब जब्त किया गया है। आबकारी की टीम ने इस मामले में 4 कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। इसी कड़ी में आरोपियों के किराए के मकान की भी तलाशी ली गई। जहां शराब के खाली बोतल के साथ ब्रांड के लेबल और कैपिंग भी बरामद किया गया है। फिलहाल आबकारी की टीम मामले की जांच कर रही हैं।





