गरियाबंद में इनकाउंटर, तीन नक्सली ढेर

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस जवान और नक्सलियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिरया। नक्सलियों का शव बरामद कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इनकाउंटर इंदागांव थाना क्षेत्र का है। गरियाबंद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदागांव थानाक्षेत्र में गरियाबंद ई 30, यंग प्लाटून सीआरपीएफ ने नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन चलाया। जवानों की टीम कंडासर और नागेश के बीच पहुंची तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने जवाबी हमले में तीन नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सर्चिंग के दौरान हथियार भी बरामद हुआ है। फिलहाल जवानों की टीम घटनास्थल पर ही है। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त में पुलिस अधिकारी जुटे हुए है। 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई